दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गंधपा गांव में किराया के विवाद में बीते दिनों हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई थी। तहरीर पर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में जुट गई थी। शनिवार को उसे गिरप्तार कर लिया। उधर, दूसरे दिन भी परिजन बिलखते रहे।
क्षेत्र के गंधपा गांव में बीते बृहस्पतिवार को गांव निवासी मन्नू प्रजापति (27) गोबर खाद खेत में गांव निवासी एक व्यक्ति के ट्रैक्टर गिरवाया था। वाहन मालिक ने भाड़ा मांगा तो उसने कल देने की बात कही थी। इसी को लेकर विवाद हो गया। मारपीट कर मन्नू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शुक्रवार की सुुबह तहरीर देने जाते समय रास्ते में ही घायल मन्नू की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के धनंजय ने एक के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई थी। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद विनय गौतम ने बताया कि आरोपी संजीव कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। लिखा-पढ़ी के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। उधर, मृतक के परिजन दूसरे दिन भी बिलखते रहे। पत्नी माया बदहवास था। मृतक के मासूम तीन पुत्र अपने पिता की मौत से पूरी तरह से अंजान था। सात माह के बच्चे को सीने से लगाकर रो रही पत्नी को सांत्वना देने वालों की आंखें भी बच्ची और मां को देख डबडबा जा रही थी।