सैदपुर कोतवाली के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म एक आरोपी को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
मालूम हो कि बीते 24 दिसंबर को पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया था कि गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर करीब एक माह से दुष्कर्म कर रहा था। जब पीड़िता ने युवक से शादी करने की बात कही तो वह आनाकानी करने लगा। कुछ दिन पूर्व एक बार फिर पीड़िता ने शादी का जब दवाब बनाया तो वह शादी करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पीड़िता ने आपबीती बताई। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी शिव प्रकाश यादव उर्फ मोती के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्जकर कर तलाश शुरू कर दी गई थी। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सैदपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी शिव प्रकाश उर्फ मोती को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।