दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के चौहान मार्केट में बीते 10 मई को सरेआम बाजार में महिला को घर से घसीटकर बाहर करने और सामान को सड़क पर फेंकने के मामले में मकान पर ताला बंद कर कब्जा करने के मामले में एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने का दावा किया है। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि महिला के साथ बर्बरता पूर्वक पिटाई करने के मामले में आरोपी श्रीयादव और उसके पुत्र सुभाष यादव को गिरफ्तार कर चालान किया गया। वहीं घायलों को जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बीती रात को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद