फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर मार्ग के किनारे खड़े ट्रक में शनिवार की भोर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार सवार पटना से कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

कानपुर जनपद के बापूनगर अहिरवां गांव निवासी रौनीत पांडेय (29) पत्नी साक्षी (26) पुत्री लवी (2), सास सोनी त्रिवेदी (48) और साले अमृतेश (21) मामा के घर पटना गए थे। वहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात घर वापस लौट रहे थे l करीब चार बजे भोर उनकी कार सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग स्थित मदारीपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई थी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रौनीत पांडेय को मृत घोषित कर दिया l वहीं मृतक की पत्नी सहित अन्य घायल हो गए, जिन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां चाराें की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें