फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक का अपहर्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के बबेड़ी गांव के पांच वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने मंगलवार को मिरनापुर तिराहा से धर-दबोचा। साथ ही बालक को भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बबेडी गांव निवासी सीताराम का पुत्र सिद्धार्थ अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था जबकि उसकी मां एवं बहन खेत में गई थी। इसी दौरान एक युवक घर पहुंचा और बच्चे को चाउमीन खिलाने के बहाने लेकर चला गया। जब परिवार के सदस्य देर शाम घर पहुंचे तो सिद्घार्थ के नहीं मिलने पर तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल ने मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी को दबोचने का प्रयास शुरू कर दिया। मिरनापुर तिराहे से पुलिस ने बालक को बरामद करने के साथ आरोपी को धर-दबोचा। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी कुंडेसर गांव निवासी विजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बालक को बरामद करने के साथ परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें