भांवरकोल। थाना क्षेत्र के रसूलपुर स्थित एक मंदिर के सामने बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से 75 पाउच देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने रसूलपुर एक मंदिर के सामने से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर 75 पाउच देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के चरित्रवन टियर कॉलोनी निवासी दीपक राय बताया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि तस्कर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद