फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। विहिप के अनुषांगिक संगठन एकल विद्यालय की आचार्य बहनों के पंचमुखी शिक्षा को लेकर सात दिवसीय प्रशिक्षण विहिप के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक ओमकारनाथ राय के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इसमें दिलदारनगर, रेवतीपुर, भदौरा,जमानिया आदि जगहों के 70 आचार्यों को जैविक खाद बनाना, कीटनाशक दवा बनाने की विधि तथा बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान आचार्य बहनों एवं अन्य ग्रामीणों ने देश को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया। साथ ही महिला सशक्तीकरण को लेकर भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर विहिप के जिलाध्यक्ष ओमकारनाथ राय ने कहा कि प्राचीन संस्कृति को कायम रखने के लिए आज की नई पीढ़ी को संस्कारों के प्रति जागरूक करना होगा। मृत्युन्जय मिश्रा ने कहा कि पंचमुखी शिक्षा ही हमारे एकल अभियान की विशेषता है। इस पद्धति के द्वारा हम एकल विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों का न केवल सर्वांगीण विकास करते हैं, वरन उनको जीवन में आने वाली तमाम अच्छी-बुरी परिस्थितियों का सामना करने के लिए मानसिक रूप से मजबूती भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री हिंयुवा नितेश सिंह, लालबहादुर यादव, एकल विद्यालय की गतिविधि प्रमुख सुमन वर्मा, अभियान प्रमुख नीलम दूबे, महेन्द्र, रूपा, पिंकी, गौरी यादव, रोशनी, सरोज राय, महेन्द्र, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संचालन संघ प्रमुख भदौरा महेंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें