जमानिया में ग्राम संघर्ष समिति की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर ब्लाक
परिसर में शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। इस दौरान वक्ताओं
ने कहा कि सरकार की ओर से गरीबों की उपेक्षा की जा रही है। चेतावनी दी कि
जब तक मांगें पूरी नहीं की जाएंगी धरना बरकरार रहेगा।
कहा कि लोहिया
आवास में चयन सूची उपलब्ध कराई जाए। छूटे हुए पात्रों को सूची में शामिल
किया जाए। साथ ही गरीब लोगों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने
की मांग की। कहा कि राशन कार्ड बनाने में की जा रही हीलाहवाली को जल्द बंद
नहीं किया गया तो समिति के लोग संघर्ष तेज करने को बाध्य होंगे। हर गांव
में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाया जाए ताकि गरीबों को परेशानी न हो।
इस
दौरान खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर राजेंद्र
वनवासी, गोपाल बिंद, झिल्लू बिंद, हवलदार यादव, लालू बिंद, विश्वंभर बिंद,
श्यामलाल बिंद, मोहन बिंद, विजयी वनवासी, इंदल वनवासी, रामा पासी, नारायण
बिंद, मुख्तार, रमाशंकर बिंद, मुखलाल, महेंद्र, श्यामनारायण, संजू देवी,
रेनू, राजमुनि, धनौती देवी, सावित्री, बेचन राम, फुलेसरी, सुनील, मुन्ना
आदि ने विचार व्यक्त किया।