फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक आधार पर दें आरक्षण

Sat, 18 Apr 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए आरक्षण व्यवस्था को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन



इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय सचिव सुशील उपाध्याय ने जातीय आधारित आरक्षण व्यवस्था से उपजी असमानता को दूर करने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष सुशील भारद्वाज ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण को समाप्त कर योग्यता एवं वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन देने की मांग की।


  इस दौरान गोवंश पर रोक लगाने एवं मद्यपान निषेध के साथ ही महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर 21 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन संत तुलसीदास कालोनी स्थित कामेश्वरधाम मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन



 ज्ञापन देने वालों में शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अनिल तिवारी, अतुल त्रिपाठी, श्यामबिहारी पांडेय, चन्द्र कुमार तिवारी, अनुराग पांडेय, शशांकमणि तिवारी, नागमणि मिश्र, अनिल उपाध्याय, प्रतीक पांडेय, रविकांत पांडेय, शशिज्योति पांडेय, आशीष चौबे, विनोद तिवारी, सुनील उपाध्याय, रामेश्वर तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, अजयशंकर तिवारी आदि मौजूद थे।    
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें