फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 15 स्कूलों में बनेंगे खेल मैदान और ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पीएम-श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखारी जाएगी। इनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब खेलकूद और व्यायाम की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए जिले के 15 पीएम श्री विद्यालयों में करीब 44 लाख से खेल मैदान और ओपन जिम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही विद्यालयों का कायाकल्प करने के लिए सरकार तमाम जतन कर रही है। इसी क्रम में अब इन स्कूलो में विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जिले में वर्तमान समय में 32 पीएमश्री विद्यालय चयनित हैं।
इनमें 15 विद्यालयों में खेल के मैदान बनाए जाएंगे। पहले चरण में 11 विद्यालयों में प्रत्येक में 2 लाख 65 हजार की दर से 29 लाख 15 हजार रुपये और दूसरे चरण में चार विद्यालयों के लिए 3 लाख 70 हजार रुपये की दर से 14 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें