फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण सहित नौ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के महाराजा अग्रसेन कालेज में संपन्न राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, चार रजत एवं पांच कांस्य पदक जीतकर जिले का परचम लहराया। डिस्ट्रिक्ट गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव विपिन सिंह यादव ने बताया कि कोच विजय कमला साहनी, मनोज कुमार एवं अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट और जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें सिद्धार्थ पाल और अभिज्ञान राय ने स्वर्ण पदक, लकी प्रजापति, कीर्ति सिंह, सनी कुमार और पीयूष यादव ने रजत पदक और तनय किशोर राय, आदित्य तिवारी, इलमा आफरीन, अनुज कुशवाहा, आनंद राज यादव ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों के प्रदर्शन पर संघ के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, प्रशिक्षक मनोज कुमार, विजय कमला साहनी, अजय कुमार शर्मा, सत्यदेव पांडेय, सुशील गुप्ता, चित्रांश राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें