फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पावरलिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालयी पावरलिफ्टिंग में वजन उठाता लिफ्टर। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से पावरलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन मंगलवार को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। इसमें जौनपुर और गाजीपुर के विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 45 खिलाड़ियों ने प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के खेल प्रशिक्षक संजय राय ने बताया कि पावरलिफ्टिंग पुरुष टीम के आठ भार वर्गों में 8, महिला वर्ग में 4 तथा बॉडी बिल्डिंग टीम में कुल 7 खिलाड़ी चयनित हुए। आल इंडिया यूनिवर्सिटी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप कुन्नूर में और बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता गुजरात के मेहसाणा में दिसंबर माह में आयोजित होगी। इससे पहले प्राचार्य डॉ. विजय राय ने उद्घाटन किया। पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. अखिलेश गौतम और चयनकर्ता के रूप में संजय राय मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. कृष्णानंद चतुर्वेदी, प्रो. विलोक सिंह, डॉ. सतीश पांडेय, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. राकेश पांडेय आदि उपस्थित थे। निर्णायक मंडल में अरविंद शर्मा, अमित सैनी, प्रदीप राय, इखलाक खान, वीरेंद्र कुमार थे। संचालन डाॅ रामधारी राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें