गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण सिंह ने जिले के बाराचवर स्थित पूर्वांचल ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत फलदार पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि हमारा पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। तेजी से पेड़ कट रहे हैं, हालात आपके सामने है। दिन पर दिन वर्षा कम हो रही है ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और धरती को हरा भरा करें।
उन्होंने कोविड-19 पर चर्चा करते हुए कहा कि दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, कोरोना का सबसे बड़ा इलाज बचाव है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गिलोय का काढ़ा भी पीने की सलाह दी। कार्यकारी निदेशक ने सभी को मास्क भी वितरित किया। खान अहमद जावेद ने भी अधिक से अधिक संख्या में फलदार पौधों के रोपण पर बल दिया। इससे पहले केंद्र के जिला युवा समन्यवक कपिलदेव राम ने सभी का स्वागत किया। संचालन केंद्र के लेखाकार सुभाषचंद्र प्रसाद ने किया। डीपीओ नमामि गंगे बृजेश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, रामनिवास राय, श्याम, अदनान रजा, आकाश प्रजापति, राजेश सिंह यादव, अर्चना यादव, अशोक भारती आदि उपस्थित थे।