विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को
जिलाध्यक्ष अनंत सिंह के नेतृत्व में प्रभारी शिक्षा बेसिक अधिकारी सीताराम
ओझा से मिला।
इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने पत्रक सौंपकर प्रशिक्षण पूर्ण
कर चुके द्वितीय बैच के लगभग 286 प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति तत्काल
सहायक अध्यापक पद करने की मांग की।
इस मौके पर अध्यक्ष अनन्त सिंह, रमा
त्रिपाठी, डॉ. दुर्गेश प्रताप सिंह, विजय नारायण यादव, प्रमोद उपाध्याय,
प्रफुल्ल राय, आयुष सिंह, संजय तिवारी, अवधेश यादव, आनंद सिंह, ओमप्रकाश
सिंह आदि मौजूद रहे।