फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में 15 बेड का बनेगा पीआईसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा प्रभावित करने की आशंका को लेकर उसके अनुसार संसाधन भी जुटाए जा रहे हैं। इस क्रम में जिला महिला अस्पताल में 15 बेड का पीआईसीयू वार्ड (पीडियाट्रिक इंसेटिव केयर यूनिट) बनाया जा रहा है। इसके लिए जिला महिला अस्पताल के नए भवन के तीसरे तल को तैयार किया जा रहा है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह एवं सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने इसका खाका तैयार कर लिया है। शीघ्र ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। इससे बच्चों का उपचार करने में सहूलियत होगी। वार्ड में एक से 18 वर्ष तक के बच्चों का उपचार होगा। पीआईसीयू के लिए अलग से ऑक्सीजन प्लांट बनेगा। इससे पीआईसीयू वार्ड में सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई होगी। इसके लिए जिला महिला अस्पताल के बगल में खाली पड़े पुराने सीएमओ कार्यालय की भूमि को चिह्नित किया गया है। बुधवार को डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने इस भूमि की नापी की। इस संबंध में सीएमएस तारकेश्वर ने बताया कि पीआईसीयू वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें