फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेलर की चपेट में आने से डिवाइडर से टकराई पिकअप

विज्ञापन
वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर गंगापुर के पास ट्रेलर से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गन्नापुर के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर शनिवार को अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गाजीपुर निवासी देवा साहनी ने बताया कि वह पिकअप में खीरा लादकर गोरखपुर मंडी गया था। मंडी में सामान उतारने के बाद वह पिकअप लेकर गाजीपुर लौट रहा था। गन्नापुर के पास ट्रेलर चालक ने अचानक लेन बदल दी। इसी दौरान ट्रेलर का एक हिस्सा पिकअप से टकरा गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें