फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से पिकअप पलटी, 14 महिला मजदूर घायल

विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना के गोड़उर पुलिया के पास पिकअप पलटने से घायल महिलाएं। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठ्ठुडीह पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह मिर्च और मटर की तोड़ाई करने जा रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 14 महिला मजदूर घायल हो गईं। उनके शोर मचाने पर आस-पास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े और घायल महिला मजदूरों को इलाज के लिए गोडऊर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के सद्दोपुर और करकटपुर से लगभग 36 महिला मजदूर एक पिकअप में सवार होकर करईल क्षेत्र के भुसहुला और मांचा गांव में मिर्च और मटर तोड़ाई करने के लिए जा रही थीं। इसी बीच लठ्ठुडीह पुलिया के पास वाली सड़क पर पहुंचते ही गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो जाने से चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका। इससे मजदूरों से भरी पिकअप सड़क के दाहिने तरफ नीचे गहरे खेत मे पलट गई। गाडी के पलटते ही महिलाएं दूर खेतों में जाकर गिर पड़ी और जोर -जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया।
इस बीच पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी में मौजूद लोगों ने मजदूरों ने देखा, तो रोककर महिलाओं की मदद में जुट गए। तबतक और लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिलाओं में मोनी, गंगाजली, जितनी, अनीता, संगीता, पूजा, सीता, सोनम, ज्योति, शोभा का इलाज कराने लोग गोडऊर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। तभी गंभीर रूप से घायल संगीता को सदर अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर अषेशनाथ सिंह ने बताया की मिर्च और मटर तोड़ने महिलाएं करईल के गांवों में जा रही थीं। तभी वाहन अचानक पलट गई। सभी घायलों को गोडऊर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक इलाज के बाद घर भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें