फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर थाना क्षेत्र के पियरी बाजार में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर बुधवार को पीछे से तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गये। जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल से जौनपुर के चंदवक थाना के निस्धीपुर गांव निवासी कन्हैया लाल यादव (38) सैदपुर क्षेत्र के मौधा गांव निवासी अपने जीजा रामसमुझ यादव (45) और बिसौली निवासी सूर्यनाथ यादव के साथ देवकली ब्लाक मुख्यालय के समीप कटघरा ग्राम में अपनी बेटी रीमा को तीज लेकर बाइक से जा रहे थे। तभी वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर सैदपुर के पियरी गांव के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे रामसमुझ और कन्हैया लाल, सूर्यनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान देर शाम रामसमुझ की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें