फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से पिकअप चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लठठुडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर गांव में रविवार को टेंट का सामान उतारते समय करंट की चपेट में आए पिकअप चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

उत्तमपुर गांव निवासी रामदुलार यादव के घर तेरही का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में टेंट हाउस का सामान रविवार को उतारते समय पिकअप से स्पर्श कर गया, जिससे चालक सुधीर कुशवाहा (25) करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में ग्रामीण मुहम्मदाबाद स्थित सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इलाज के दौरान सुधीर की मौत हो गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें