फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 04 Jul 2015 11:40 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिखड़ी बाजार में शुक्रवार की देर रात पिकअप की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर शनिवार की सुबह गाजीपुर-अमारी मार्ग पर चक्काजाम कर
विज्ञापन


 दिया। एसडीएम जखनिया के आश्वासन पर सात घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।  बुद्धिराम का गाजीपुर-अमारी मार्ग के किनारे सिखड़ी बाजार में मकान है। बीती रात करीब एक बजे बुद्धिराम की पत्नी बासमती देवी (55) सड़क पार कर रही थी। वह

सड़क पार कर अभी घर के दरवाजे पर ही पहुंची थी कि गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ने गाड़ी की हेड लाइट बंद कर दिया। कुछ दूर तक धीमी रफ्तार से गाड़ी ले जाने से बाद लाइट
विज्ञापन


जलाया और रफ्तार बढ़ाकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने से बासमती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर शनिवार की सुबह भोर में 4 बजे गाजीपुर-अमारी मार्ग पर

पिकअप चालक की गिरफ्तारी और मृतक परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गयासुद्दीन पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को

समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण जिद पर अड़े रहे कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर मुआवजा देने और चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन नहीं देता है, तब तक जाम समाप्त नहीं होगा। दिन में 10 बजे तहसीलदार

जखनिया ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। मुआवजा दिलाने और गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर  11 बजे जाम समाप्त हुआ। सात घंटे जाम की वजह से मार्ग पर आवागमन कर रहे लोगों को दिक्कतो का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें