फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
डॉक्टर्स डे पर डॉ. शरद कुमार वर्मा को सम्मानित करते विश्व कायस्थ संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। विश्व कायस्थ महासंघ की ओर से बुधवार को डॉक्टर्स-डे के अवसर पर जिले के विभिन्न चिकित्सकों को कोरोना योद्धा तथा सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर संघ के सदस्य स्वयं ही चिकित्सकों के प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव ने धनवंतरी अस्पताल ददरीघाट की महिला चिकित्सिका डॉ. मनीषा, जनरल सर्जन डॉ आरएन मौर्या तथा सामाजिक कार्यों में विभिन्न योगदान हेतु वेलरफेयर क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ. वर्मा ने कहा कि वह जीवन रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। समाजसेवा में उनकी गतिविधियां हमेशा बनी रहेंगी। इस अवसर पर संस्था के जिला अध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, डा. सुधीर श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, राकेश , अनिल श्रीवास्तव, अवनीश कुमारवर्मा, सुशील श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, किसन श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें