लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बृहस्पतिवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों धूमधाम से मनाया। केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद के दीर्घायु होने की कामना की। इस दाैरान
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति की नवचेतना के अग्रदूत हैं। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मंशा के अनुसार कार्य करने की आवश्यकता है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि राहुल गांधी देश में शुद्ध राजनीति के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर लालसाहब यादव, हामिद अली, चंद्रिका सिंह, अयूब अंसारी, राजेश विश्वकर्मा, रईस अहमद, आशुतोष गुप्ता, कमलेश्वर शर्मा उपस्थित थे। उधर, सेवराई के जमानिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर कुंदन खरवार, श्याम नारायण सिंह कुशवाहा, कामता सिंह, विजय कुमार गौतम, भगवान गुप्ता, राजेश कुशवाहा उपस्थित रहे।