फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फोटो-456 स्थानों पर विराजेंगी मां दुर्गा, शहर में केदारनाथ मंदिर के स्वरूप का भी बनेगा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आदि शक्ति आराधना के महापर्व नवरात्र की तैयारी अब दिखने लगी है। पूजन समितियां बैठक कर अपने पदाधिकारियों का चयन हो रहा है। प्रशासनिक स्तर से भी पूजन समितियों से संपर्क साधा जा रहा है। वहीं, इस बार जनपद में 456 स्थानों पर मां दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। हालांकि इनमें 14 ऐसे स्थान है, जहां पहले से ही स्थाई रूप से मां की मूर्ति स्थापित है।
विज्ञापन

पूजन समितियां लोगों का ध्यान आकर्षण के लिए अलग-अलग थीम पर पंडाल बनाने का निर्णय ली है। कुछ समितियों ने तो काम भी शुरू कर दिया है। इनमें नव युवक दुर्गा पूजा समिति चीतनाथ शामिल है, जो इस बार केदारनाथ मंदिर के स्वरूप में अपने पूजन पंडाल को बनाने में जुटे हुए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक पूजन पंडाल शहर कोतवाली क्षेत्र में होंगे। जबकि इस मामले में सैदपुर मरदह थाना क्षेत्र में 23-23 स्थानों पर पूजन पंडाल स्थापित किए जाएंगे। शहर के अलग-अलग हिस्सों में पूजा पंडाल को थीम आधारित तैयार करने की तैयारी है। समितियों के लोगों की मानें तो कहीं आदित्य एल-1 की झांकी होगी तो कहीं चंद्रयान। कई पंडालों में राम मंदिर के भी दर्शन होंगे। नव युवक दुर्गा पूजा समिति, चीतनाथ के अध्यक्ष सुधीर केसरी बताते हैं कि 1978 से लगातार हमलोग पूजन पंडाल स्थापित करते हैँ। इस बार केदारनाथ मंदिर के थीम पर पंडाल बना रहे हैं, जिसकी ऊंचाई-25 फीट होगी। इसके लिए बंगाल से कारीगरों को बुलाया गया है। मां की मूर्ति गोरखपुर बढहलगंज से मंगाएंगे। वहीं, स्टीमर घाट दुर्गा पूजा समिति के जितेंद्र चौधरी बताते हैं कि वे इस बार मां की मूर्ति बक्सर से मंगाएंगे। अभी पंडाल के थीम को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं, श्री दुर्गा पूजा समिति दुर्गा चौक सकलेनाबाद के अध्यक्ष कुंवर रुपेश कुमार कहते हैं कि इस बार लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


-
जनपद के 64 स्थानों पर होगा भरत मिलाप
पुलिस से जु़ड़े एक अधिकारी के मुताबिक जनपद में शहर समेत ग्रामीण इलाकों में कुल 64 स्थानों पर भरत मिला होगा। जबकि 213 स्थानों पर रामलीला और मेला का आयोजन होगा।
-
मूर्तियों को अंतिम रूप दे रहे कलाकार
जनपद में मूर्ति बनाने के लिए कलकत्ता से भी मूर्तिकार आए हुए हैं वे विभिन्न जगहों पर पंडाल लगाकर अप्रैल से ही मूर्ति बनाने में लगे हुए हैं। फोली मिट्टी से मूर्ति निर्माण कर रहे कलकत्ता के ये कारीगर मूर्तियों को काफी हद तक बेहतरीन आकार देने में लगे हुए हैं। दुर्गा पूजा में सजने वाली मूर्तियों को लेकर कारीगर अब आखिरी रूप देने की तैयारी कर रहे हैं। जंगीपुर स्थित देवकठिया में कारीगर विश्वजीत ने बताया कि मूर्ति निर्माण को लेकर अप्रैल से इस कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें