फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नकदी और आभूषण सहित सामान चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने एक मकान और दुकान को निशाना बनाया। 30 हजार नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण और सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। शहर कोतवाली के नौकापुरा लंका स्थित बंद पड़े मकान से चोरों ने नकदी सहित आभूषण चुरा लिए। पीड़ित रिपुंजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह तीन अक्तूबर को वाराणसी चले गए थे। घर पर कोई नहीं था और किरायेदार भी एक सप्ताह से नहीं थे। घर का दरवाजा तोड़कर चोर घुस गए और आलमारी और अटैची तोड़कर सोने के दो चेन, दो चूड़ी, पांच अंगूठी, एक मंगलसूत्र, 105 चांदी के सिक्के और 30 हजार नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर: हाईवे पर देवा गांव के पास स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने बुधवार की रात चोरी की। 40 बैटरी, दस पेटी मोबिल, डीवीआर और वाहन के टायरों चुरा ले गए। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद फॉरेंसिक टीम ने जांच की। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें