फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष की पर्याय थीं फूलन देवी : सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
कचहरी स्थित सपा कार्यालय समता भवन में पूर्व सांसद फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धां​ - फोटो : सपा
विज्ञापन
गाजीपुर। सपा की ओर से रविवार को समता भवन पर पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उनको श्रद्धांजलि दी गई। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि वह बहुत ही बहादुर, साहसी होने के साथ-साथ संघर्ष की पर्याय थीं। उन्होंने संघर्ष करते हुए सड़क से संसद तक का सफर तय किया था। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ लड़ने की जरूरत है और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व मंत्री चौधरी लालता प्रसाद निषाद ने कहा कि पार्टी ने हमेशा जोर और ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष किया है। आज की सरकार भी ज़ुल्म और अन्याय के रास्ते पर है। चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है। गरीबों की कहीं सुनवाई नहीं है। यह सरकार पूंजीपतियों का हित संरक्षित करने में व्यस्त है। इस अवसर पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, सदानंद यादव, अशोक कुमार बिंद, परशुराम बिंद आदि थे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें