फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी ने फागिंग कराने की मांग की

Thu, 01 Oct 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने गुरुवार को नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह को पत्रक सौंपा। इस दौरान डेंगू से बचाव के लिए फागिंग कराने, झुन्नूलाल चौराहा मार्ग, स्टेशन
विज्ञापन


रोड को दुरुस्त कराने और सफाई की मांग की गई। इस मौके पर समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि गंदगी एवं कूड़े के ढेर के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिससे लोग डेंगू से पीड़ित हो रहे हैं। बीमारियों से निजात दिलाने

के लिए फागिंग कराई जाए। कहा कि तीन वर्षों से जर्जर झुन्नूलाल चौराहा मार्ग की मरम्मत नहीं की गई। इसी मार्ग से रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम का रथ जाता है। ऐसे में इस मार्ग को दुरुस्त करना नितांत जरूरी है। स्टेशन रोड
विज्ञापन


पर पीडब्ल्यूडी की तरफ से निकाले गए 17 लाख के टेंडर पर काम शुरू होने के बावजूद नगरपालिका ने इसी सड़क पर टेंडर निकाला जिसके चलते सड़क का काम बाधित हो गया। कहा कि आउटसोर्सिंग में गड़बड़ी के चलते शहर की सफाई

व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है। प्रशासनिक अधिकारी ने दो दिनों में शहर में फागिंग और सफाई की व्यवस्था कराने समेत अन्य समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता बृजेश
विज्ञापन


राय, अनिल सिंह, रामअवतार राय, राकेश, विरेश सिंह, मुन्ना राय और अधिवक्ता पंकज सिंह, मनोज यादव, पप्पू बिंद, डा. धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें