पीजी कॉलेज में साइकिल स्टैंड से एक छात्र की साइकिल चोरी को लेकर छात्रों ने बुधवार को जमकर बवाल किया। अपनी बीस सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए कॉलेज के प्रशासनिक कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा छात्रों को शांत कराया।
पीजी कॉलेज के साइकिल स्टैंड से बुधवार को एक छात्र की साइकिल चोरी हो गई थी। इसको लेकर छात्रनेता प्राचार्य के पास पहुंचे और साइकिल चोरी की शिकायत की। छात्रों का आरोप था कि प्राचार्य बात नहीं सुनी। छात्र संघ
अध्यक्ष अमरजीत यादव का आरोप है कि प्राचार्य ने उसके साथ हाथापाई भी की। इससे उग्र होकर छात्र प्राचार्य कार्यालय का तालाबंद कर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद प्रशासनिक कक्ष का ताला बंद कर धरने पर बैठ
गए। सूचना मिलते ही सीओ वेद प्रकाश सिंह गोराबाजार चौकी इंचार्ज राजेश त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। प्राचार्य से छात्रों की वार्ता भी कराएं। छात्रों में महामंत्री
सत्यपाल यादव, पूर्व अध्यक्ष गुड्डू यादव, दिनेश यादव, जेपी यादव, संदीप यादव, कमलेश यादव, अमित जायसवाल, राहुल यादव आदि छात्र रहे। प्राचार्य हरिहर सिंह ने बताया कि साइकिल खो जाने पर छात्र को आठ सौ रुपये दिए
जाते हैं। कमेटी जांच करती है कि साइकल नई थी या पुरानी थी। अगर नई साइकिल जांच में आती है तो उसे साइकिल का पूरा पैसा दिया जाता है।