फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश करने गए लेखपाल को पीटा

Sun, 17 Jun 2018 12:00 AM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर थाना क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान ने शनिवार की दोपहर अपने साथी के साथ दबंगई दिखाते हुए पैमाइश के लिए गए लेखपाल की जमकर पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

 
इस मामले में दी गई तहरीर में लेखपाल सुधांशु प्रकाश ने आरोप लगाया कि करहिया गांव निवासी अनुज कुमार ने एक रास्ते को लेकर मुख्यमंत्री से आईजीआरएस के तहत पोर्टल पर शिकायत की थी। इसकी जांच के लिए आज दोपहर वह गांव में पहुंचे। जांच के लिए दोनों अनुज और ग्राम प्रधान को बुलाया।

ग्राम प्रधान शिवशंकर सिंह अपने साथी अनिल सिंह के साथ पहुंचे। मुझसे गाली-गलौज करने लगे। मेरे पास मौजूद कागजातों को फाड़ते हुए मुझे मौके से भगा दिया। वापस आते समय ग्राम प्रधान के लोग मुझे बुलाकर ग्राम प्रधान के घर ले गए और वहां मुझे मारापीटा।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि लेखपाल सुधांशु प्रकाश की तहरीर पर ग्राम प्रधान शिवशंकर सिंह एवं अनिल सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जमानिया के क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। इस घटना को लेकर लेखपाल कर्मियों में रोष है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें