फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज के टैंक में डूबकर व्यक्ति की मौत, उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के अकटहिया मुहल्ले में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के टैंक में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना को लेकर लोग संभावना व्यक्त कर रहे थे कि शायद व्यक्ति नहाते समय डूब गया हो। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सुबह कोल्ड स्टोरेज के कुछ कर्मचारी टैंक के तरफ गए तो देखा कि एक व्यक्ति का शव उतराया हुआ था। उन्होंने मृतक की पहचान मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अकटहिया गांव निवासी सुरेश बिंद उर्फ हनुमान (42) के रूप में की। इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में परिवार के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव पर नजर पड़ते ही परिजन चीख-पुकार करने लगे। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। लोग आशंका व्यक्त कर रहे थे कि शायद रात में सुरेश टैंक में नहाने के लिए गया होगा और डूब गया होगा। परिजनों ने बताया कि मृतक सुरेश बिंद लकड़ी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो पुत्र है। हादसे के बाद मृतक सुरेश की पत्नी सहित परिजनों के रोने- बिलखने से मातमी सन्नाटा पसर गया। कोतवाल अशोक मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें