फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए एलआईसी अभिकर्ताओं का प्रदर्शन

Wed, 04 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया के अभिकर्ताओं ने बुधवार को महुआबाग स्थित कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने एलआईसी चेयरमैन और केंद्रीय वित्तमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने पालिसी धारकों का बोनस बढ़ाने के साथ ही ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख और ग्रुप इंश्योरेंस पांच से 25 लाख करने की मांग की। कहा कि क्लब के सदस्यों का जनरल प्रमोशन करते हुए डायरेक्ट और कैरियर एजेंट को इनसेंटिव दिया जाए। मेडिक्लेम में अभिकर्ता के परिवार को शामिल करने की जरूरत बताते हुए हाउस लोन को दो बार देने और आईआरडीएके निर्देशानुसार अभिकर्ताओं को कमीशन दिए जाने की मांग की।

कहा कि अभिकर्ताओं के लिए वेलफेयर फंड बनाया जाए और क्लब सदस्यों के जीवन संख्या के टारगेट को समाप्त किया जाए। इस दौरान अभिकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी 12 सूत्री मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा। उधर, सैदपुर, मुहम्मदाबाद, जमानिया, जखनिया में भी अभिकर्ताओं ने एलआईसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 धरना-प्रदर्शन में सचिव राजीव कुमार मिश्र, विजयप्रताप पांडेय, मुरारी पांडेय, विनयप्रकाश सिंह यादव, ज्ञानप्रकाश राय, प्यारेमोहन तिवारी, लल्लन गुप्त, अखिलेश उपाध्याय, छविनाथ यादव, रंगनाथ राय, कल्पनाथ सिंह, लालबहादुर यादव, रामाश्रय सिंह, अरविंद पांडेय, प्रेमशंकर तिवारी, रामदरश यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता तेजबहादुर सिंह ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें