खानपुर गांव में दस्तक अभियान के पांपलेट के साथ लोगों को जागरूक करती स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत- स्वा
खानपुर। शासन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सैदपुर क्षेत्र के खानपुर, लवलेहरा, बेहरईयां, जमीन संदल समेत 95 गांवों में मंगलवार को दस्तक अभियान चलाया गया। इसमें अभियान में लगी स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर पहुंचकर लोगोंं बीमारियों व कुपोषण के प्रति जागरूक किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर अधीक्षक सूरज कुमार सिंह ने बताया कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुुर क्षेत्र के 95 गांव में घर-घर जाकर 45 आशा कार्यकर्ता और एनएम ने लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ लोगों के बीच गंभीर बीमारियों के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें जांच और इलाज के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा इन स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा गांवों में कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की पहचान की जा रही है।