फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नृत्य की प्रस्तुति पर मुग्ध हुए लोग

विज्ञापन
शहर के लंका मैदान स्थित मैरेज हॉल में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से प्रायोजित तथा स्वयंसेवी संस्था गीता ग्रामोद्योग विकास संस्थान की ओर से शहर के लंका मैदान स्थित मैरिज हॉल में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलाकारों ने अवधी लोक गीत, लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक उत्सव की मोहक प्रस्तुतियां दी जिसे देख उपस्थित लोग मुग्ध हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्था के अध्यक्ष कृष्णशंकर चौबे और उपाध्यक्ष सोमेश मोहन राय ने संयुक्त रूप से अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य हमारी पारंपरिक अवधी लोक कला और संस्कृति को जीवित रखना तथा युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। संस्कृति मंत्रालय की तरफ से इस कार्यक्रम को स्वीकृति मिलना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. ज्योति शंकर राय एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष विजयशंकर चतुर्वेदी उपस्थित थे। अध्यक्षता योगी आनंद महाराज और संचालन डॉ. व्यासमुनि राय ने किया। इस अवसर पर अधिक संख्या में कलाप्रेमी, प्रबुद्ध वर्ग और स्थानीय नागरिकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें