फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घंटे लगातार बिजली कटौती से लोग बेहाल

Wed, 16 Nov 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
झूलते पोल न बन जाए हादसों का सबब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सारनाथ-गाजीपुर 220 केवी की लाइन में नंदगंज और सैदपुर के बीच मंगलवार की रात खराबी आने से जिले की बिजली नौ घंटे तक गुल रही। आपूर्ति ठप होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली पर आधारित कारोबारियों का धंधा ठप रहा। रोशनी करने के लिए शॉपिंग माल संचालकों आदि को जेनरेटर में सैकड़ों रुपये का डीजल फूंकना पड़ा और पूरे दिन जनरेटर धुआं उगलते रहे।
सारनाथ-गाजीपुर 220 केवी लाइन में खराबी की वजह से रात में करीब डेढ़ बजे जनपद की आपूर्ति ठप हो गई है। साहूपूरी से लाइन खींचकर सुबह 7.25 बजे आपूर्ति शुरू हुई। लाइन में फाल्ट को ठीक करने के लिए दिन में नौ बजे सप्लाई बंद हो गई। फाल्ट को दुरुस्त कर शाम 5.50 बजे आपूूूूर्ति बहाल की जा सकी। घंटों आनापूर्ति की वजह से लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटों बत्ती गुल होने से बिजली पर आधारित कारोबार बुरी तरह प्रभावित रही। दूकानदार सुबह दूकान खोलने के बाद बिजली आने का इंतजार करने लगे। लेकिन शाम पांच बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं हुई ऐसे लोग दूकान बंद कर निराश हो घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम ठंडा होने की वजह से लोगों को बिजली की कमी कम खली, लेकिन लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। बिजली के अभाव में पंप नहीं चल सके। मोबाइल को चार्ज करने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। जिन लोगों ने घरों और दूकानों में ईन्वर्टर लगा था, निर्धारित समय से बाद वे भी शोपीस बन गए। शापिंग माल संचालकों आदि को रोशनी करने के लिए जेनरेटर में सैकड़ों रुपए का तेल फूंकना पड़ा। इस संबंध में तलवल उपकेंद्र जेई अमरनाथ भारती ने बताया कि सारनाथ-गाजीपुर 220 केवी की लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति ठप थी। फाल्ट को दुरुस्त कर बिजली सुचारु कर दी  गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें