शहर के ददरीघाट में आयोजित होली समारोह में सेल्फी लेती युवतियां। संवाद
यूसुफपुर मार्ग स्थित एक निजी मैरिज हॉल में सोमवार देर रात होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में रंग, उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह के दौरान पारंपरिक फाग और होरी गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन पर लोग देर तक झूमते रहे। मेहमानों के स्वागत में गुजिया, नमकीन व विभिन्न व्यंजनों की आकर्षक व्यवस्था की गई थी। पंकज यादव, लल्लन सिंह यादव, आशीष विद्यार्थी, धर्मेंद्र यादव, रामप्रीत यादव ने आभार जताया।
शहर के ददरीघाट में आयोजित होली समारोह में सेल्फी लेती युवतियां। संवाद