फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: होली पर घर जा रहे मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सहेड़ी हॉल्ट के पास सोमवार की रात ट्रेन की चपेट आने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करते थे। होली पर्व वह जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। रठौली गांव निवासी सूरज बिंद ने बताया कि पिता ओमप्रकाश बिंद (40) भदोही जिले के औरंगाबाद गांव में एक ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी का कार्य करते थे। होली के पर्व पर घर आ रहे थे। सोमवार की रात किसी अज्ञात ट्रेन के चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं। पत्नी रिंकू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के पुत्र सूरज ने ट्रेन के चपेट आने से मौत की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें