फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अबीर-गुलाल लगाकर लोगों ने आपस में जमकर खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नगर के महादेवा स्थित सोमेश्वर महादेव के मंदिर में बुधवार की रात में रंगभरी एकादशी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को अबीर गुलाल लगाकर आपस में जमकर होली खेली। भगवान भोलेनाथ के गौना के मौके पर स्वयंभू ज्योर्तिलिंग सोमेश्वर महादेव के मंदिर पर रंगभरी एकादशी के मौके पर बुधवार की रात में आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी की देखरेख में सोमेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन और भव्य श्रृंगार हुआ। आरती के बाद मंदिर में रंगोत्सव शुरू हुआ। भक्तों ने गर्भगृह में सोमेश्वर महादेव को अबीर-गुलाल चढ़ाकर फाग गायन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में एक-दूसरे को जमकर अबीर-गुलाल लगाकर होली के गीत पर देर रात तक युवक नाचते गाते रहे। इस मौके पर आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सुभाषचंद्र गुप्ता, चुन्नू वर्मा, टोनी वर्मा, श्रीराम राय, सौरभ राय, गोपाल सिंह यादव, सुनील गिरी, मनीष जायसवाल, विकास राय, अभिषेक पाण्डेय, आशीष पाण्डेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें