फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की सड़कों का हाल : झिझकते, फिसलते और संभलते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर में बुधवार को हुई बारिश के कारण सड़के दुर्दशा का शिकार हो गई हैं। नगर की कीचड़युक्त सड़कों पर लोगों को चलने से पहले झिझकते हुए देखा गया। लोग अनचाहे मन से कीचड़ से सने सड़कों पर चल रहे थे। सीवर की खोदाई के कारण नगर के कई मार्गों पर मिट्टी पसर गई। बारिश होने के कारण मिट्टी फिसलन युक्त हो गई है। इसके कारण कई लोगों को फिसलते हुए और गिरने की स्थिति आने से पूर्व तक संभलते हुए देखा गया।
विज्ञापन

सीवर के निर्माण को लेकर नगर के चीतनाथ-स्टीमरघाट मोड़, लालदरवाजा, कपूरपुर, गांधीपथ आदि जगहों पर खोदाई की गई है। खोदाई के बाद मिट्टी निकालकर सड़क पर ही छोड़ दिया गया है। बुधवार को हुई बारिश के कारण मिट्टी पानी के साथ सड़क पर पूरी तरह से पसर गई। पीली मिट्टी होने के कारण सड़क पर फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई। बुधवार को स्थिति यह रही कि सड़क पर स्कूटी और बाइक तक फिसल रहे थे। वहीं बृहस्पतिवार को फिसलन में थोड़ी कमी आई। लेकिन, राहगीर फिसलन के शिकार होते रहे। पहले तो लोग कीचड़युक्त सड़कों पर पैदल चलने को लेकर झिझकते रहे। इसके लिए वह दुकानों के आगे लगे पत्थरों पर चल रहे थे। लेकिन, कुछ दूर पत्थरों का ठौर नहीं मिलने पर विवशता में उनको कीचड़युक्त सड़कों पर उतरना पड़ा। कई लोगों को कीचड़युक्त सड़कों पर फिसलन के कारण फिसलते हुए देखा गया। इससे पहले कि लोग गिरते, वह किसी न किसी प्रकार का सहारा लेकर खुद को संभालते हुए नजर आए। संयोग अच्छा रहा कि नगर की सड़कों पर फिसलन के कारण फिसलकर किसी के गिरने की खबर प्रकाश में नहीं आई। लेकिन, इतना जरूर रहा कि बृहस्पतिवार को भी नगर की सड़कों पर कीचड़ के कारण फिसलन देखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें