फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर बसों से घर भेजे गए पैदल आ रहे लोग

विज्ञापन
गाजीपुर-वाराणसी सीमा से रोडवेज बस से घर जाते मजदूर। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
खानपुर। गाजीपुर-वाराणसी सीमा पर आने वाले मजदूरों को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अब कुछ नरम रुख अख्तियार कर लिया है। पहले यहां पैदल आने पर मजदूरों को घंटों रोका जाता था। काफी मिन्नत के बाद भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस बाबत अखबार में भी खबरें प्रकाशित की गई। इसे संज्ञान में लेकर रविवार को उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी स्वयं मौके पर पहुंच गए और इन मजदूरों को रोडवेज की बसों में बैठाकर अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग कराई और उन्हें घरों तक भिजवाने की व्यवस्था की। देर शाम रोडवेज की बसों को सीमा पर लगाकर खुद उप जिलाधिकारी सैदपुर अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सीओ सैदपुर महिपाल पाठक ने मौके पर खड़े होकर पैदल आ रहे मजदूरों का हालचाल लिया। उनको रोडवेज की बसों में बैठाकर सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग कराई। इसके बाद उन्हें उनके घरों तक भिजवाने की व्यवस्था की गई। उप जिलाधिकारी एवं सीओ ने बताया कि पैदल आने वाले मजदूरों की समस्या को देखते हुए 31 लोगों की जांच कराकर उन्हें उनके घरों के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें