फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवियों की रचनाएं सुन गद्गद हुए लोग

Mon, 02 Feb 2015 11:20 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुहवल क्षेत्र के रेवतीपुर स्थित बीएसडी प्िब्लक स्कूल में रविवार की शाम कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों और शायरों ने अपनी रचनाएं सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन



सचिदा राय चाचा और अरविंद किशोर राय ने बाबा श्याम दास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बिहार से आए फारुख सरयावी ने अपनी रचना वतन के नाम पर हम कुछ ऐसा कर देंगे सुनाई। जिसे लोगों ने खूब सराहा।

मिथलेश गहमरी ने मेरे मालिक बिना तेरे इशारे के कोई पत्ता नहीं हिलता, विभा सिंह ने दर्द मेरा है, लेकिन आप तड़पते क्यों है सुनाकर कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की।
विज्ञापन


इसी क्रम में रियाज बनारसी ने अपनी रचना हम एक हैं सुनाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। इस मौके पर कुमार प्रवीण, विकल साकेती, श्रीराम प्रसाद सरगम, विनय राय बबुरंग, डा. अनिल चौबे, हृदयनारायण शर्मा, फजीहत गहमरी, आकाश विजय, अरमान सिद्दीकी आदि ने अपनी रचनाएं सुनाकर लोगों की सराहना बटोरी।
विज्ञापन


संचालन हरिनारायण हरिश ने किया। विद्यालय के प्रबंधक विपिन बिहारी राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें