फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों में विकास की उम्मीद

Sun, 19 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
शपथ ग्रहण
विज्ञापन
भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक ओमप्रकाश राजभर को महंत आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से समर्थक गदगद हैं। प्रदेश सरकार में उनको मंत्री बनाए जाने पर विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। ओमप्रकाश राजभर के मंत्री बनने से वर्षों से उपेक्षित पड़े क्षेत्र के विकास की लोगों को उम्मीद जगी है।   
विज्ञापन


वाराणसी जिले के सिंधौरा बाजार के फत्तेपुर कटौना गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर अपने पांच भाइयों में सबसे बड़े हैं। पिता का नाम टल्लु राजभर  एवं माता का नाम मितना देवी है। बसपा से राजनीति प्रारंभ करने वाले ओमप्रकाश राजभर बसपा के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े थे जिसमें वह दूसरे स्थान पर रहे। स्नातक तक शिक्षा ग्रहण करने वाले ओमप्रकाश राजभर ने 27 अक्तूबर 2002 को वाराणसी के सारनाथ के महाराजा सुहेलदेव पार्क में पार्टी की स्थापना की थी।

वर्ष 2012 में कौमी एकता दल से गठबंधन कर जहूराबाद से विधानसभा चुनाव में ताल ठोंककर उन्होंने  करीब 48500 वोट प्राप्त किया था। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से आठ सीट गठबंधन में दी गई थी। इसमें चार सीट पर भासपा अपना परचम लहराने में सफल रही। ओमप्रकाश राजभर की एक पुत्री किरण है, जिसकी शादी हो चुकी है। उससे छोटे पुत्र अरविंद एवं अरुण राजभर हैं। बलिया जिले के रसड़ा के मीरणगंज में ओमप्रकाश राजभर का वर्तमान में आवास एवं पार्टी कार्यालय है।
विज्ञापन


रविवार को योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में शामिल किए गए ओमप्रकाश राजभर के मंत्री बनने से उनके समर्थकों में जबरदस्त खुशी है। कई जगहों पर उन्होंने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उधर क्षेत्र के लोगों को मंत्रिमंडल में उनके शामिल होने पर क्षेत्र के चहुमुखी विकास की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें