वाराणसी। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक पीडब्ल्यूडी के संघ भवन में हुई। सबसे पहले दिसंबर माह में पैदा होने वाले सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नियत पेंशनर्स को रेलवे के किराए में मिलने वाली छूट की बहाली की जाए। पेंशनर्स की महंगाई राहत कीक फ्रिज तीन किस्तों के एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान कराने के लिए 17 दिसंबर को शास्त्री घाट पर एकत्र होंगे। इस दौरान जिलाधिकारी के जरिए प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।बैठक की अध्यक्षता एसडी मिश्र ने की। बैठक का संचालन जिला मंत्री अवध नारायण पांडेय ने किया। बैठक में शमशुल आरफीन, आरपी मिश्र, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, हरिशंकर यादव, डॉ परमहंस मिश्र आदि शामिल रहे।