जनपद कोषागार गाजीपुर से पेंशन प्राप्त करने वाले अब अपने जीवित प्रमाण पत्र को ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकेंगे। शासन ने पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की है।
पेंशनर वेबसाइट jeevanpraman.gov.in के जरिये अपना प्रमाण पत्र ऑनलाइन कोषागार को भेज सकते हैं। इसके अलावा अपने स्मार्टफोन में आधार फेस एप और जीवन प्रणाम एप इंस्टॉल कर मोबाइल से भी प्रमाण पत्र अपलोड किया जा सकता है। कोषागार से पेंशन आहरण की तिथि से प्रत्येक वर्ष एक बार जीवित प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। प्रमाण पत्र समय से जमा न होने पर पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है। यह जानकारी सूचना विभाग की ओर से दी गई है।