मुहम्मदाबाद। तहसील परिसर में काफी पुराना पीपल का पेड़ शुक्रवार की रात में अधिवक्ता भवन पर गिर गया। इससे अधिवक्ता भवन और तहसील भवन स्थित शासकीय अधिवक्ता राजस्व का कक्ष क्षतिग्रस्त हो गया। तहसील परिसर के अंदर स्थित विशाल पीपल के पेड़ की मुख्य डाल रात में अधिवक्ता भवन और पुराने उपजिलाधिकारी न्यायालय के पीछे स्थित शासकीय अधिवक्ता राजस्व कक्ष के ऊपर गिरी। शनिवार को तहसील परिसर में आने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। शासकीय अधिवक्ता राजस्व डा. अशोक कुमार तिवारी ने इसकी सूचना तहसीलदार विजय प्रताप सिंह को दी। उन्होंने नायब तहसीलदार को भेजकर रिपोर्ट तलब किया। वन विभाग एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सूचना देकर पीपल के गिरे पेड़ को हटवाने के लिए निर्देश दिया।