-मऊ-आजमगढ़ मार्ग स्थित छठियांव गांव के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। मऊ-आजमगढ़ मार्ग स्थित छठियांव गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शुक्रवार की रात बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक आजमगढ़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती अपनी बहन को देखने जा रहा था।
पड़िता गांव निवासी सतेंद्र यादव (35) देर शाम मऊ जनपद होकर आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी बहन को देखने के लिए जा रहे थे। छठियांव गांव के पास देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
आस-पास के लोग उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन मौेके पर पहुंचे और शव लेकर घर आ गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक घर पर रहकर खेती का कार्य कर परिवार का जीवकोपार्जन करते था। घटना के बाद पत्नी विमला देवी, मां चंद्रावती देवी सहित रिश्तेदारों के रोने बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद