फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बुखार, सर्दी और खांसी से पीड़ित मरीजों ने कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के 62 न्यू पीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्र पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह से ही मरीजों का आने का क्रम शुरू हो चुका था। सबसे अधिक मरीज बुखार, सर्दी और खांसी संबंधित उपचार कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन

रेवतीपुर : सीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में विभिन्न बीमारियों के करीब 250 मरीजों ने उपचार कराया। मेले में टीबी, हृदय रोग, दंत रोग, डेंगू, एचआईवी, मलेरिया, हीमोग्लोबिन, उदर रोग, आंख आदि से पीड़ित मरीजों ने इलाज कराया। प्रभारी अधिकारी डा. अभिषेक यादव ने बताया कि स्वास्थ्य मेला के आयोजन से लोगों को काफी मदद मिल रही है।
जमानिया: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 69 मरीजों का दवा देकर इलाज किया गया। केंद्र प्रभारी चिकित्सक डा. रवि रंजन ने बताया कि सर्दी, जुखाम, बदन दर्द के मरीज उपचार के लिए आए है। मरदह : ब्लाक के चार स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 208 मरीजों ने परीक्षण परामर्श के साथ निःशुल्क पंजीकरण सहित दवा प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें