फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट हमले के विरोध मंे पूर्व सैनिकों ने फूंका पाकिस्तानी झंडा

Mon, 11 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने रविवार को आतंकवादियों को प्रश्रय देने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला और पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। उतरौली भूतपूर्व सैनिक कल्याण सेवा समिति के परिसर में आयोजित इस समारोह में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन



पुतला दहन के बाद हुई सभा में पूर्व सैनिक सेवा समिति के अध्यक्ष कैप्टन वीवी सिंह ने कहा कि भारतीय सेना पर पूरे  देश के लोगों को गर्व है। आतंकवादी  चाहे जितनी कोशिश कर लें वे अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे। पाकिस्तान ने आतंकवाद को शह देना नहीं बंद किया तो एक दिन खुद बरबाद हो जाएगा।


 इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष शिव विलास सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार पाकिस्तान के साथ या स्थायी शान्ति कायम करें या उसके साथ दो दो हाथ करने के लिए सेना को खुली छूट दे।
विज्ञापन



इस दौरान पूर्व सैनिकों और ग्रामणों ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। इस मौके पर यदुनाथ राय,  बुच्चन सिंह, जनार्दन सिंह, परशुराम यादव, अनिल सिंह, सुग्रीव चौधरी, रमाकांत  पांडेय, रामाश्रय पांडेय, रामइबाल सिंह ,राममूरत सिंहआदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें