फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशनों पर बढ़ाई जाए यात्री सुविधाएं

Thu, 28 Jan 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाजीपुर जोन के रेल महाप्रबंधक एके मित्तल ने बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के जमानिया, दरौली, दिलदारनगर, उसिया, भदौरा और गहमर रेलवे स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाएं बढ़ाने
विज्ञापन


का निर्देश दिया। उन्होंने रक्सहां में रेलवे फाटक पर स्वचालित बैनर फ्लैग का उद्घाटन किया। कहा कि दिलदारनगर में छह माह के अंदर फुट ओवरब्रिज का विस्तार कर दिया जाएगा। इस मौके पर रेल मंडल प्रबंधक दानापुर आर के झा,

वरीय मंडल अभियंता पवन कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर  प्रवीण कुमार मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सोनू गुप्ता ने अतिरिक्त साधारण टिकट काउंटर खोलने और छात्रों को छूट पर टिकट पास देने की मांग की।
विज्ञापन


दिलदारनगर के ग्रामप्रधान प्रतिनिधि एहसान अहमद ने पुराना पशु हॉट स्थित अवैध रेलवे क्रासिंग को वैध करने की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष दिलदारनगर  अलीशेर राइन ने रक्सहां बाईपास फाटक से दिलदारनगर रेलवे फाटक तक इंटरलॉकिंग रोड बनाने की मांग की।

जमानिया संवाददाता के मुताबिक, रेल महाप्रबंधक एके मित्तल ने जमानिया स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद पैनल रूम के पास बने पार्क में पौधरोपण किया। इसके बाद रेलवे कालोनी में जाकर रेलकर्मियों से समस्याएं पूछी। स्टेशन बाजार

निवासी पिंटू सिंह ने ऑटो स्टैंड पर टॉयलेट बनवाने, प्रकाश की व्यवस्था, प्लेटफार्म नंबर 2 पर प्रतीक्षालय, रेल सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की।

भदौरा संवाददाता के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने स्टेशन पर पुल, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, पूछताछ कार्यालय खोलने और प्लेटफार्म को ऊंचा करने की मांग रेल महाप्रबंधक से की।

गहमर संवाददाता के मुताबिक रेल महाप्रबंधक एके मित्तल ने गहमर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों की समस्याएं भी सुनीं। दैनिक यात्रियों ने मुगलसराय-पटना सवारी गाड़ी को वाराणसी से चलाने की मांग की। भाजपा नेता

परीक्षित सिंह ने स्टेशन पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया। इसपर जीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया।

हाजीपुर जोन के रेल महाप्रबंधक एके मित्तल के आने की जानकारी होने पर उसिया गांव के लोग लामबंद हो गए। स्थानीय लोगों ने रेलवे हाल्ट पर यात्री सुविधाओं की मांग करते हुए रेल ट्रैक पर खड़े होकर उनका सैलून रुकवाया। मसूद

अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण उसिया  हाल्ट पर रेलवे पटरी पर बैठ कर घेराव किया। थाना दिलदारनगर, रेलवे सुरक्षा बल सहित जीआरपी ने उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं हटे। रेल महाप्रबंधक ने समस्याएं सुनीं तथा जल्द ही उसिया हाल्ट पर पेयजल, टीनशेड, प्लेटफार्म और प्रकाश की सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें