फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चलती ट्रेन से कूदने के प्रयास में यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के औड़िहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर पांच से रविवार को 09526 ईटानगर हापा स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन रन थ्रू गुजर रही थी। इस दौरान चलती ट्रेन से एक यात्री ने कूदने का प्रयास किया। यात्री का बैग गेट में फंस गया और यात्री ट्रेन से प्लेटफाॅर्म पर गिरते ही ट्रैक पर चला गया। हादसे में यात्री की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बस्ती जनपद के अजिगवा जंगल बहसना निवासी साकेत मणि त्रिपाठी (32) के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन

जीआरपी के उपनिरीक्षक प्रभात चंद्र पाठक ने बताया कि ईटानगर हापा स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन प्लेटफाॅर्म संख्या पांच से दोपहर 2.15 बजे रन थ्रू पास हो रही थी। इस बीच एक यात्री ने चलती हुई ट्रेन से कूदने का प्रयास किया। उसका बैग गेट में फंस गया और वह प्लेटफाॅर्म पर गिर गया। इसके बाद घिसट कर वह ट्रैक पर चला गया, जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। इस घटना के कारण ट्रेन संख्या 05063 समर स्पेशल ट्रेन करीब 30 मिनट आउटसाइड पर खड़ी रही। मृतक के पास मिले मोबाइल व आधार से उसकी शिनाख्त बस्ती जनपद के अजिगवा जंगल बहसना निवासी साकेत मणि त्रिपाठी (32) के रूप में हुई। उसके पास से टिकट नहीं मिला। जीआरपी के उपनिरीक्षक प्रभात चंद्र पाठक ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें