फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिना परमिट चल रही यात्री बस सीज, यात्रियों को रोडवेज बस से भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्कता में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। बिना वैध परमिट संचालित यात्री बस को सीज कर दिया।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों को गाजीपुर डिपो की रोडवेज बस में बैठाकर रवाना किया गया। इसके अलावा दो ओवरलोड ट्रकों और दो स्कूली वाहनों सहित कुल पांच वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 85 वाहनों का चालान किया गया।
आरआई राज भूषण चौधरी ने बताया कि 26 और 27 नवंबर को विशेष अभियान ऑपरेशन सतर्कता चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एआरटीओ धनवीर यादव ने बिना वैध परमिट संचालित यात्री बस को निरुद्ध किया गया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मंडी परिसरों और टोल प्लाजा पर भी अभियान चलाया गया। इसमें ऐसे 80 से 85 ट्रैक्टरों के पिछले हिस्से पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए गए। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें