फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हैंडपंप बोरिंग के दौरान मशीन का हिस्सा गिरा, मजदूर की मौत

विज्ञापन
करमपुर गांव में मृतक अशोक राम के रोते-बिलखते परिजन। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के अलमापुर में शनिवार को हैंडपंप की बोरिंग करते समय हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। बोरिंग मशीन का हिस्सा टूटकर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि करमपुर निवासी अशोक राम (50) सुबह अलमापुर में हैंडपंप बोरिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बोरिंग मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अशोक राम मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी मेवाती देवी के अलावा पांच बेटियां और दो बेटे हैं। परिजनों के अनुसार परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा अशोक ही थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और आर्थिक संकट भी गहरा गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें